मनोरंजन

टीवी के चर्चित शो ‘अनुपमा’ के धीरज कपूर की 51 साल में मौत

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। एक्टर नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। टीवी सीरीयल के फेमस कलाकार एक्टर नितेश पांडे की 51 साल की उम्र में मुंबई की इगतपुरी में कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई। सोशल मीडिया में नितेश पांडे की खबर सुनते ही उनके फैंस और सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे है। नितेश पांडे टीवी इंडस्ट्री के फैमस और हसता मुस्कुराता चेहरा था जिन्होंने 25 सालों से कई टीवी शो के साथ फिल्मों में भी अभिनय किया है।

टीवी शो की शुरूआत करने से पहले नितेश पांडे ने थियेटर शो करके अपने करियर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया जिसमें बधाई दो, मेरे यार की शादी है, रंगून, दबंग 2, बाजी, हंटर, मदारी जैसी फिल्मों में अभियन से अपने फैंस को खुब प्यार बटोरा। टीवी का आखरी सीरियल अनुपमा शो है उनके निधन की खबर से शो की टीम सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button