GF-BF Reletionship : ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड ने वसूले गर्लफ्रेंड से खर्च किए सारे पैसे, ले लिए टोस्ट तक के पैसे, जानें पूरा मामला

GF-BF Reletionship : ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड ने वसूले गर्लफ्रेंड से खर्च किए सारे पैसे, ले लिए टोस्ट तक के पैसे, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली, नवप्रदेश। जब लोग रिलेशनशीप में रहते हैं तो अपने पार्टनर के लिए बड़ी-बड़ी चीज कर देते हैं, लेकिन ब्रेकअप के बाद उसी काम के लिए पछताते हैं। ऐसा ही कुछ इस यहां देखने को मिल रहा है।

दरअसल, टिक टॉक पर एक लड़की ने पोस्‍ट शेयर किया है, जिसमें वह बताती है कि उसके एक्‍स बॉय फ्रेंड ने उससे टोस्‍ट और केले का भी हिसाब मांग लिया और इस तरह सबका पेमेंट करने के लिए एक्‍सल स्‍प्रेडशीट भी उसने दी है।

जिसमें सभी खर्चों के बारे में लिखा हुआ है। जो भी हो इस मामले से ये बात तो समझ आती है कि लड़के की याददाश्त अच्‍छी है या शायद वह पहले से ही उसकी गर्लफ्रेंड पर किए गए खर्च की जानकारी रखता होगा।   

टिकटॉक पर मैडी नाम की लड़की ने अपने इस अजीबोगरीब एक्सपीरियंस को साझा किया। वीडियो में वह बताती है कि उसके एक्‍स बॉयफ्रेंड ने उसे एक महीने पहले खर्चों की लिस्ट भेजी है,

इस लिस्‍ट में 247 रुपये के केले से लेकर एक पीस टोस्ट के भी पैसे पैसे जोड़े हैं। इसके साथ उसने एक सैड सॉन्ग भी भेजा है। शीट में कुछ खर्चों को हाइलाइट भी किया गया है। उसके साथ ही आखिर में पूरे खर्चों की उधारी लिखी हुई है।  

मैडी ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उसके बाद लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर दो लोग एक साथ रहते हैं तो उन्हें अपने खर्चे बांटने चाहिए,

लेकिन इस बिल में केले और टोस्ट का बिल मांगा गया, वह थोड़ा अजीब है। दूसरा यूजर लिखता है जैसे आप किसी होटल में रहते हैं। इसके बाद इस लड़की ने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसे अब तक 24 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि उस बंदे का दिमाग कितना तेज होगा। दूसरा यूजर लिखता है कि ब्रेकअप कर लड़की पक्का पछता रही होगी। इसके अलावा भी कई लोगों ने मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *