आज बेबाक़

आज बेबाक: आतिशी के मुताबिक दिल्ली को बजट से एक रुपए नहीं मिला।

Budget: केन्द्र सरकार के आम बजट से सबको कुछ न कुछ मिला। कुछ को तो बहुत कुछ मिला। यहां तक की छप्पर फाड़ कर मिला। बिहार की तो बल्ले- बल्ले हो गई।

आंध्र प्रदेश के लिए भी अंधाधुंध धन वर्षा की गई। नई दिल्ली मुंह ताकती रह गई। उसके पल्ले कुछ नहीं पड़ा। आम बजट से आम आदमी पार्टी को आम मिलना तो दूर उसकी गुठली भी नसीब नहीं हुई।

नई दिल्ली की मंत्री आतिशी के मुताबिक नई दिल्ली को केन्द्रीय बजट (Budget) से एक रुपए नहीं मिला। ऐसे में नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या? वाकई बहुत ही बेइंसाफी है ये।

Related Articles

Back to top button