Former Minister's Reply To BJP : सरकारी बंगले से सामान पार, डहरिया बोले- विभाग से NOC लिया, अपने पैसों से लगवाए सामान ही ले गया

Former Minister’s Reply To BJP : सरकारी बंगले से सामान पार, डहरिया बोले- विभाग से NOC लिया, अपने पैसों से लगवाए सामान ही ले गया

Former Minister's Reply To BJP :

Former Minister's Reply To BJP :

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं…जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है

रायपुर/नवप्रदेश। Former Minister’s Reply To BJP : कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया के सरकारी बंगले से सामान गायब होने का मामला तूल पकड़ लिया है। बीजेपी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल द्वारा सरकारी बंगले में लगे सरकारी सामानों की लूट-खसोट का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, बंगला खाली करने के पहले सभी विभागों से मैंने NOC लिया है। जो सामान मैंने अपने खर्च से वहां लगाए थे, वही मैंने रखा है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बंगले का निरीक्षण किया, वैसे ही उन्होंने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस मामले को लेकर कहा कि, भाजपा मुझे बदनाम करने की साजिश कर रही है। भाजपा की सोच अनुसूचित जाति के प्रति ठीक नहीं है। मैं मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से बात करूंगा, उन्हें मुझसे माफी मांगना चाहिए। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा यह बदनाम करने की कोशिश है।

मंत्री बोले- यह मुगलों की तरह बर्ताव है, जांच के दिए निर्देश…

इस मामले को लेकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं…जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब है, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा, मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे सामान की रिकवरी भी की जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *