देशराजनीति

पूर्व कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल

अहमदाबाद। गुजरात Gujrat में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर alpesh thakor व उनके करीबी धवलसिंह झाला ने भाजपा Bhajpa का दामन दाम थाम लिया। दोनों ने गुरुवार को गुजरात भाजपा के प्रमुख जीतू वाघानी की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश किया। हालांकि 15 जुलाई को गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के नेता अमित ठाकोर ने ऐलान कर दिया था कि अल्पेश व झाला भाजपा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि ठाकोर thakor कांग्रेस में रहते राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते रहे हैं। ठाकोर thakor ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद हमारे साथ हमेशा धोखा हुआ। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव rajyasabha election में उन्होंने अपने अंतर्मन की आवाज सुनते हुए ईमानदार राष्ट्रीय पार्टी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के अंदर के प्रोपेगेेंडा का शिकार हुआ। और अपने समुदाय के लिए कुछ नहीं कर पाया।

Related Articles

Back to top button