Former Chief Minister Dr. Raman Singh : मतदान से पहले रमन सिंह ने की मां दुर्गा की अर्चना, फिर किये मतदान

Former Chief Minister Dr. Raman Singh : मतदान से पहले रमन सिंह ने की मां दुर्गा की अर्चना, फिर किये मतदान

Former Chief Minister Dr. Raman Singh :

Former Chief Minister Dr. Raman Singh :

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से कहा, भाजपा बहुत जल्द पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है

राजनांदगांव/रायपुर/नवप्रदेश। Former Chief Minister Dr. Raman Singh : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दिन आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मतदान से पहले रमन सिंह ने मां दुर्गा की अर्चना किये, फिर मतदान किये।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पहले चरण में भी अधिकतर सीटें भाजपा की आने वाली हैं। दोनों चरणों को मिलाकर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार में पिछले 15 साल विकास देखा है।

लेकिन पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार में सिर्फ़ भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी हुई है। कांग्रेस ने इस बार तो अपने घोषणापत्र से भी सारे वादे निकाल दिए, पिछली बार शराबबंदी का वादा किया था और 2100 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला किया।

इसके अलावा, कोयले में 540 करोड़ रुपए, पीडीएस में 600 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5000 करोड़ रुपए, गौठान में 1300 करोड़ रुपए, गोबर में 229 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।

साथ ही महादेव एप में जो 5000 करोड़ रुपए की लूट कांग्रेस सरकार ने की है उससे अधिक शर्म की बात इस सरकार के लिए और कुछ नहीं हो सकती। पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और पुलिस से अपराधी डरते हैं बाकी कोई नहीं डरता।

प्रदेश के मुखिया ने जुए-सट्टे के संचालकों तक से 508 करोड़ रुपए खाए हैं। सारे प्रमाण ईडी के पास हैं। अब तो खुद शुभम सोनी जो महादेव एप का संचालक है उसने भी साफ़ बता दिया है कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीधी संलपितता है इससे ज्यादा पुख्ता प्रमाण और क्या होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *