Food Poisoning Update : नक्सल मोर्चे पर तैनात 26 जवान बीमार, CM बोले…? |

Food Poisoning Update : नक्सल मोर्चे पर तैनात 26 जवान बीमार, CM बोले…?

Food Poisoning Update: 26 jawans posted on Naxal front sick, CM said…?

Food Poisoning Update

मुख्यमंत्री बघेल ने बेहतर इलाज कराने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश

रायपुर/नवप्रदेश। Food Poisoning Update : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिल के मलैदा कैंप में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फूड पॉइजनिंग से पीडि़त होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। राजनांदगांव जिले के मलैदा कैंप में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फूड पॉइजनिंग से पीडि़त होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है।

ज्ञात हो कि, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार रात खाना खाने के बाद 26 जवानों की तबीयत (Food Poisoning Update) खराब हो गई। इन सभी जवानों ने खाने में पनीर की सब्जी और नॉनवेज खाया था। देर शाम से जवानों की तबीयत खराब होना शुरू हुई। इसके बाद सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) और सीएएफ (छत्तीसगढ़ ऑम्र्ड फोर्स) के जवान शामिल हैं।

तीनों फोर्स रहते साथ में लेकिन मेस अलग-अलग

मध्यप्रदेश बार्डर से लगते खैरागढ़ इलाके के मलैदा कैंप में आईटीबीपी, सीएफ और एमपी हॉक फोर्स के जवान संयुक्त रूप से नक्सल मोर्चे पर तैनात है। कैंप परिसर में तीनों फोर्स के जवान एक साथ रहते हैं, लेकिन उनके मेस अलग-अलग हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर के खाने में आईटीबीपी और सीएएफ जवानों को पनीर की सब्जी और नॉनवेज परोसा गया था।

खाना खाने के आधे घंटे बाद जवानों को उल्टी-दस्त (Food Poisoning Update) की समस्या शुरू हो गई। देर शाम तक ज्यादा हालत बिगड़ी तो 15 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। फिर रात करीब 10 बजे के बाद 11 जवानों की और हालत खराब हो गई। उन्हें भी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सभी जवान की हालत स्थिर है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *