खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला सेमीफाइनल, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस…

दुबई। First semi-final: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच सख्त दिख रही है और उनका प्रयास स्कोर बोर्ड पर अधिक से अधिक रन लगाने का होगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। मैथ्यू शॉर्ट आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। शॉर्ट की जगह कूपर कॉनली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को एकादश में शामिल किया गया हैं।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि भ्रम की स्थिति में टॉस हारना ही अच्छा होता है। रोहित ने कहा कि यहां चार-पांच सतह हैं जोकि कई तरह का बर्ताव करती हैं। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

ऑस्ट्रेलिया एकादश: कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारश्विस, नाथन एलिस, ऐडम जम्पा और तनवीर संघा।

Related Articles

Back to top button