Fight In Bar : डांस करते हुए नशे में धुत्त लड़की ने इस छत्तीसगढ़ी ऐक्ट्रेस के साथ शुरू की मारपीट, फिर...

Fight In Bar : डांस करते हुए नशे में धुत्त लड़की ने इस छत्तीसगढ़ी ऐक्ट्रेस के साथ शुरू की मारपीट, फिर…

Fight In Bar,

बिलासपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बार में एक्ट्रेस को पीटने का मामला सामने आये है। जहां डांस करते हुए एक लड़की ने अपना पैर ऐक्ट्रेस के पैर पर रख दिया।

जब ऐक्ट्रेस ने मना किया (Fight In Bar) तो लड़की ने उनके मुंह पर नाखून मार दिया और उन्हे गाली देना शुरू कर दिया। जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने मामला दर्ज करवाया।

मामला बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां एक बार में नशे में धुत्त दोनों लड़कियां भिड़ गईं। एक्ट्रेस सान्या कंबोज 18 सितंबर की रात अपने दोस्त हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए लिंक रोड स्थित अमिगोस बार गई (Fight In Bar) थीं।

यहां डांस फ्लोर पर सान्या अपने दोस्त के साथ डांस कर रहीं थीं। इसी दौरान उनके पैर पर किसी लड़की ने जूती से कुचल दिया। वहीं सान्या के मना करने पर लड़की ने उन्हें गाली देना शुरु कर दिया और उसपर नाखून मार (Fight In Bar) दिया।

बता दें कि इस घटना के बाद एक्ट्रेस FIR दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने का चक्कर काटती रही। तब जाकर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस भिलाई के न्यू कुर्सीपार की रहने वाली हैं, जिनका नाम सान्या कम्बोज है। वे 18 सितंबर से बिलासपुर में हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed