छत्तीसगढ़

Deputy CM Arun Sao Said : बौद्धिक सम्मेलन में बोले; कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थ के कारण देश की प्रगति रुकी

रायपुर/नवप्रदेश। Deputy CM Arun Sao Said : उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर में आयोजित बौद्धिक सम्मेलन में शामिल हुए। राजनीतिक स्वार्थ के कारण देश की प्रगति रुकी, भाजपा और मोदी ने देश को आगे बढ़ाया है। श्री साव बोले- मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का विजन के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिया है। डिप्टी CM के अनुसार भारत अपना खोया हुआ वैभव और गौरव पाने तेज गति से आगे बढ़ रहा है। देश से हीनता और आत्मग्लानि की भावना दूर हुई है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुरुवार को रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा आयोजित बौद्धिक सम्मेलन में कहा कि, भारत का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और शक्तिशाली रहा है। यहां की संस्कृति और सभ्यता दुनिया में अकल्पनीय रही है।

हमारा देश हमेशा दुनिया को देने वाला रहा है, लेने वाला कभी नहीं रहा है। प्राचीन समय से हमने दुनिया को बहुत कुछ दिया है, जैसे- चिकित्सा, गणित, विज्ञान, वेद, पुराण, संस्कृति व आचार-विचार। ऐसा कुछ चीज नहीं है, जो हिंदुस्तान ने दुनिया को नहीं दिया है।

श्री साव ने कहा कि, पर आज में मोदी जी एक स्थिर और मजबूत सरकार है, एक ऐसी सरकार है, जो कड़े और बड़े निर्णय लेने की ताकत रखता है। वहीं इन 10 वर्षों में भारत अपना खोया हुआ वैभव और गौरव पाने के लिए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसके कारण आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button