छत्तीसगढ़

Family Murder : एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले बुजुर्ग दंपति समेत नाती-नातिन

साहिल राज

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने (Family Murder) आई है, जहां ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी 65 वर्षीय पत्नी कांति बाई, 25 वर्षीय नातिन मोगरा और 17 वर्षीय नाती पीतांबर (Family Murder) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला कर चारों को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था। सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री घर पहुंचा, तब उसने चारों को खाट पर बेसुध हालत में देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके (Family Murder) पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक के एक बेटे की करीब 16 से 17 वर्ष पहले भी हत्या हो चुकी थी। फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button