छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Said That Congress & Gandhi Family Corrupt : पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेसी चला रहे गांधी करप्शन सेंटर

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा- गांधी परिवार ने देश को लूटा, भूपेश की भी यही सोच रही

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Said That Congress & Gandhi Family Corrupt : पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गांधी परिवार सांसदों के जरिए देश को लूट रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी छत्तीसगढ़ को लूटने की सोच रही। भाजपा के महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने यह रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से कही।

उन्होंने सीधे आरोप लगते हए कहा कि झारखंड में सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से ज्यादा की बरामदगी पर कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का गांधी करप्शन सेंटर कांग्रेस चला रही है।

श्री कश्यप ने दावा किया कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर, बुधवार से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हो चुका है।

कश्यप ने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button