Watch Video : महिला ने हाथी के पैर व….से कराया मसाज, किसी इंसान की तरह हाथी ने भी…

Watch Video : महिला ने हाथी के पैर व….से कराया मसाज, किसी इंसान की तरह हाथी ने भी…

elephant massage woman, woman massage by elephant, navpradesh,

elephant massage woman

Elephant Massage Woman : हाथी से मसाज करवाने का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है

मुंबई। Elephant Massage Woman : प्राचीन काल में किसी गुनहगार को सजा देने के लिए उसे हाथी के पैर के नीचे रख दिया जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब लोग हाथ से मसाज करवा रहे हैं। हाथी (Elephant Massage Woman) से मसाज करवाने का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि हाथी से कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला मसाज करवा रही है। हाथी भी महिला को बिना क्षति पहुंचाए उसका मसाज कर दे रहा है। @amir2371360 ट्विटर यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी कितनी सिद्दत से महिला का मसाज कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पेट के बल पर लेटी हुई है। और उसके पास में हाथी खड़ा है।

पहले सूंड से किया मसाज

हाथी पहले उसका मसाज अपनी सूंड से करता है। पांव से लेकर सिर तक हाथी इस महिला का अपनी सूंड से मसाज करता है। इसके बाद अपना एक पैर उठाकर उसकी पीठ पर रख देता है और आहिस्ते आहिस्ते दबाता है। यह हाथी उस महिला का किसी इंसान की तरह ही मसाज कर रहा है। उसे इस बात का ध्यान है कि उसका पैर कितना भारी है और उसे कितने बल के साथ इंसान पर रखना है।

किसी इंसान की तरह ही बरती पूरी सावधानी

वीडियो में हाथी किसी इंसान की तरह अत्यंत सावधानी से वह मसाज करते हुए दिख रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने यही प्रतिक्रिया दी कि ये हाथी कितना हाशियार है। कुछ लोगों ने इसके लिए महिला की निंदा भी की है। आलोचना करने वालों का कहना है कि हाथी इंसान का नौकर नहीं है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *