E-Waste in Nagar Nigam : ई-कचरा में टीवी-फोन-फ्रिज सब बिक रहा, कबाड़ गैजेट्स के रेट

E-Waste in Nagar Nigam : ई-कचरा में टीवी-फोन-फ्रिज सब बिक रहा, कबाड़ गैजेट्स के रेट

E-Waste in Nagar Nigam : TV-phone-fridge all being sold in e-waste, rates of junk gadgets

E-Waste in Nagar Nigam

गाजियाबाद/नवप्रदेश। E-Waste in Nagar Nigam : गाजियाबाद नगर निगम ने महानगर में पहली बार इलेक्ट्रिक कचरा खरीदने की व्यवस्था की है। यह काम दो कंपनियों को सौंपा गया है। लोग ऑनलाइन कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारी आपके घर आएंगे और ई-कचरा ले जाएंगे। निगम ने कचरे के दाम तय कर दिए हैं। इससे कचरे में आग लगने की घटना कम होने से प्रदूषण घटेगा। पिछले डेढ़ दशक से आवासीय क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक कचरा तेजी से निकल रहा है। 

इस तरह का कचरा फैक्ट्रियों से भी खूब निकलता (E-Waste in Nagar Nigam) है। कचरे का अभी तक कोई प्रभावी तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। लोग अक्सर कई जगह आग लगाकर इसे नष्ट करने में लगे हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सिद्धार्थ विहार और एनएच नौ की सोसाइटी में यह समस्या सबसे ज्यादा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार ने बताया ई-कचरा खरीदने के लिए दो कंपनी को काम दिया गया है। 

उन्होंने बताया टीवी, फ्रिज, एसी, चार्जर, मोबाइल आदि खराब होने पर ऑनलाइन कंपनी से संपर्क किया जा सकता है। निगम को पांच फीसदी रकम मिलेगी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जो सामान बेचा जाएगा। इसके दाम का पांच फीसदी निगम को मिलेगा। इस तरह निगम को आय का स्रोत मिल गया है। इस पैसे को किसी भी योजना में लाया जा सकेगा।

निगम अधिकारियों का मानना है कि ई-कचरे को खरीदने के बाद आग लगाने की घटनाएं कम होंगी। इससे वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। लोगों को भी राहत मिलेगी। दरअसल, लोग कबाड़ियों को मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान बेचने से कतराते हैं। लेकिन अब निगम द्वारा निर्धारित कंपनी को आसानी से ई-कचरा बेचा जा सकेगा।

ऐसे संपर्क करें

इलेक्ट्रॉनिक कचरा लेने वाली दोनों कंपनियों से (E-Waste in Nagar Nigam) ऑनलाइन संपर्क किया जा सकता है। Attero recycling Pvt Ltd और rollz India waste management की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है।

कबाड़ गैजेट्स के प्रति पीस दाम तय

टीवी (ब्लैक एंड व्हाइट) 60
कलर टीवी 250
एसी डेढ़ टन 2400
एसी एक टन 2000
एलसीडी / एलईडी 400
डेस्कटॉप 650
स्मार्ट फोन 120
फीचर फोन 60
प्रिंटर, माउस, की बोर्ड 20
लैपटॉप 800
रेफ्रिजरेटर 100 लीटर तक 600
रेफ्रिजरेटर 180 लीटर तक 700
रेफ्रिजरेटर 350 लीटर तक 850
रेफ्रीजरेटर 350 से अधिक 800
माइक्रोवेव 150
वासिंग मशीन (सेमी) 400
वाशिंग मशीन (ऑटोमेटिक) 600
वाशिंग मशीन (टॉप लोडिंग) 500
गीजर 300
फैक्स मशीन कलर 200
स्टेब्लाइजर, यूपीएस 32
किचेन मिक्सर, चार्जर 15
अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान 15

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *