देश

Dowry System : दहेज कम था, लड़की ने शादी करने से मना कर दिया, लड़के वाले इंतजार करते रह गए, पहुंच गए थाने

हैदराबाद, नवप्रदेश। दहेज के कारण शादियां टूटने की खबर सुनी होगी। दहेज के कारण कभी शादी से पहले या कभी शादी के बाद रिश्ते टूट जाते हैं। कोई लड़का लड़की वालों की तरफ से बाइक नहीं मिलने से, कोई कार तो कोई घर में वॉशिंग मशीन नहीं मिलने से रूठ जाता (Dowry System) है।

लड़का और उसके परिवारवाले लड़की को ताने मार-मारकर परेशान कर देते हैं। हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि इसके कारण लड़कियों को हिंसा का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में जान तक गंवानी पड़ती (Dowry System) है।

अब तेलंगाना में एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने दहेज कम होने के कारण आखिरी समय में शादी करने से इनकार कर दिया। मामला हैदराबाद का है। यहां के आदिवासी समाज में लड़कियों के परिवार को दहेज देने का रिवाज है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 9 मार्च को घाटकेसर में शादी तय थी। लड़के वाले वेडिंग हॉल में पहुंच गए। लेकिन अचानक पता चला कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने दूल्हे के परिवार वालों से मांग कर दी कि उसे 2 लाख से ज्यादा रुपये चाहिए। शादी से पहले लड़के के परिवार वालों ने दहेज में दो लाख रुपये दिये (Dowry System) थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब लड़की ने वेडिंग हॉल पहुंचने से मना कर दिया तो लड़के के परिवार वाले उसके परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंच गए। लड़की वालों से जवाब मांगा गया।

वहां लड़के वालों को कहा गया कि लड़की और अधिक दहेज मांग रही है। इसके बाद लड़के के परिवार वाले पुलिस स्टेशन पहुंच गए। वहां पुलिस ने लड़की के घरवालों को भी बुला लिया।

स्थानीय थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों परिवारों ने बाद में शादी कैंसिल करने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा, तेलंगाना के इस मामले के इतर देखें तो दहेज के कारण लड़कियों के साथ प्रताड़ना, हत्या और दूसरी तरह की हिंसा की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। दहेज लेना या देना कानूनन जुर्म है। इसलिए इसे किसी भी तरीके से सेलिब्रेट नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button