देश

पोती ने रची दादा की हत्या की साजिश; सुपारी देकर फ्लाइट से पहुंची पुणे, फिर…

-धन-संपत्ति के लिए दादा की हत्या करने की घटना सामने आई

गोंडा। Granddaughter kill her grandfather: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति के लालच में 78 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई है। हत्या की सुपारी देने के बाद मुख्य आरोपी एक दिन पहले ही फ्लाइट से पुणे पहुंचा था। मृतक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मास्टरमाइंड पोती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://navpradesh.com/now-your-land-will-also-have-an-aadhaar-card-know-what-is-bhoo-aadhaar-what-are-the-benefits-now-gis-mapping-in-cities/

जानकारी के मुताबिक यह घटना मनकापुर इलाके के भरेऊ गांव की है। 20 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के 78 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में केस दर्ज किया गया और जांच के लिए 3 टीमें लगाई गईं। जांच में सामने आई जानकारी से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब तीनों से गहनता से पूछताछ की गई तो हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की पोती रिंकी चौहान निकली।

https://navpradesh.com/lok-sabha-25-july-monsoon-session-of-lok-sabha-continues-watch-live/

जांच के दौरान उसने पुलिस को बताया कि सलमान और अखिलेश उसके दादा की हत्या की योजना में शामिल थे। ये हत्या किसने की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार (Granddaughter kill her grandfather) कर लिया है और एक की तलाश जारी है। मृतक दादा की संपत्ति कई जगह थी। रिंकी चौहान के चार भाई और एक बहन हैं। कुछ साल पहले रिंकी अपने दादा के साथ रहती थी।

https://navpradesh.com/supreme-court-gives-a-big-blow-to-farmer-protesters-gives-this-order-regarding-shambhu-border/

जब दादी का निधन हो गया तो दादा से रिश्ता खऱाब हो गया। दादाजी बहुत सख्त थे। गाली गलोच करते थे। दादाजी ने धीरे-धीरे अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अपनी पोती के नाम कर दिया। वे उसे और अधिक धन देने वाले थे। कुछ वर्षों तक उनकी पोती ने ही उनकी सेवा की। रिंकी की जांच से पता चला कि उसे अपने दादा की सारी संपत्ति मिलने की उम्मीद थी।

https://navpradesh.com/agniveer-scheme-the-central-government-has-taken-a-big-decision-regarding-the-agniveer-scheme/

दौलत की वजह से ही दादा को हटाने की योजना बनाई गई थी। सलमान और अखिलेश को कुछ पैसों का लालच दिया गया था। फिर 19 जुलाई की रात हत्या (Granddaughter kill her grandfather) की तैयारी की गई। 18 जुलाई को रिंकी खुद पुणे के लिए रवाना हो गई। रिंकी ने अपने दोस्त दिनेश को बताया और सलमान व अखिलेश को 19 जुलाई की रात गांव पहुंचने को कहा, दिनेश ने रिंकी के दादा बटेश्वरी चौहान के घर भेजा।

https://navpradesh.com/an-announcement-by-modi-government-in-the-budget-chinas-tension-will-increase-india-may-benefit/

उसी जगह पर इन दोनों ने बुजुर्ग का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने उसकी गर्दन और पीठ पर कुल्हाड़ी से वार किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड रिंकी चौहान और आरोपी सलमान, अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button