Dispute over Parking : पार्किंग को लेकर दो पक्षों में भयंकर विवाद…ताबड़तोड़ फायरिंग…3 की मौत…कइयों को लगी गोली

Dispute over Parking : पार्किंग को लेकर दो पक्षों में भयंकर विवाद…ताबड़तोड़ फायरिंग…3 की मौत…कइयों को लगी गोली

Dispute over Parking: Fierce dispute between two parties regarding parking… Rapid firing… 3 killed… Many were shot

Dispute over Parking

पटना/नवप्रदेश। Dispute over Parking : पटना के फतुहा में रविवार को दो गुटों- बच्चा राय और चनारिक राय, में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9mm के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई थी। फतुहा के जेठुली गांव में पार्किंग विवाद की फायरिंग में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके विरोध में दूसरे दिन सोमवार सुबह से दोपहर तक फिर उपद्रव हुआ। सुबह-सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी।

दोपहर साढ़े बारह बजे अंतिम संस्कार करके लौट रही भीड़ ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। आरोपी के घर पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया है। इलाके में तनाव बना हुआ है। 300 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई थी। चनारिक राय समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सोमवार करीब तीन बजे घायल मुनारिक राय की भी मौत हो गई। बाकी दो लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और मैरिज हॉल में आग लगा दी। पुलिस ने घर में फंसी महिलाओं-बच्चों को रेस्क्यू किया। आग से घर में रखी 2 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

अस्पताल जाते समय दो लोगों ने तोड़ा दम

राजधानी पटना में रविवार को पार्किंग विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना में 5 लोगों को गोली लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना पर काबू पाने का प्रयास किया। उधर, आक्रोशित लोगों ने कम्युनिटी हॉल समेत कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया। कम्युनिटी हाल के पीछे ही गैस का गोदाम है। आग की लपटों में धूं-धूं कर कम्युनिटी हॉल जला। दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

मामला नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गंगा घाट का है। बताया जा रहा है की पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव अपने गैराज से गाड़ी निकाल रहे थे। तभी जेठुली के मुखिया पति सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर ने टुनटुन यादव को गाड़ी हटाने के लिए कहा। कहा जा रहा है कि इसी मामले को लेकर बच्चा राय ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिसमें 5 लोगों (चंद्रिका राय, मुनारीक राय, रोशन कुमार, गौतम कुमार और नागेंद्र राय) को गोली लगा। सभी को अस्पताल में भेजा गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस ने आग पर काबू पाने और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

भीड़ ने फूंका आरोपी का घर-मैरिज हॉल

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दो समूह में विवाद इतना बड़ (Dispute over Parking) गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरु हो गई। घटना में 5 लोगों को गोली लगी। जिसके बाद लोग बेकाबू हो गए। कम्युनिटी हाल के साथ ही आसपास की कुछ इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, एसएसपी पटना का कहना है कि घटना में एक की मौत, तीन घायल हुआ है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी उमेश रॉय के घर और कार को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले किया है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *