Discord Congress : पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह

Discord Congress : पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह

Discord Congress: Discord in Punjab Congress

Discord Congress

Discord Congress : पंजाब में ऐन चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री बदले जाने से और भाजपा से कंाग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को पजांब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाएं जाने के बाद से पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह देखी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो सिद्धू के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है।

उन्होने नवजोत सिंह सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए है और उन्हे पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा बताया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की है कि वे नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे और उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Discord Congress) ने राहुल गांधी औ प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है ओैर उन्हे अनुभवहीन बताया है। हालांकि अभी तक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है लेकिन वो जिस तरह के बगावती तेवर दिखा रहे है उससे पंजाब कांग्रेस में दो फाड़ होने की संभावना नजर आ रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है, उन्होने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बस इतना ही कहा है कि उनके सामने कई विकल्प खुले हुए है। ऐसे में वे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए क्या कांग्रेस में रहकर ही लड़ाई लडेंग़े या अपनी अलग पार्टी बनाएंगे इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा या आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही है किन्तु इस बारे में उन्होने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन इतना तो तय है कि वे मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के कारण कंाग्रेस से बुरी तरह नाराज है और वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राह को कठिन बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह (Discord Congress) ने अपने बलबूते पर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनवाई थी। उनकी सरकार का काम भी संतोषजनक रहा है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने उपमुख्यमंत्री पद न मिलने से उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी हाई कमान का वरदहस्त प्राप्त था। इससे कैप्टन अमरिंदर सिंह व्यथित हो गए थे, आखिरकार उन्होने मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया अब वे खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू की मुखालफत कर रहे है।

बहुत संभव है कि पार्टी हाईकमान उन्हे कांग्रेस से निष्काषित कर दें। शादय कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यही चाहते है कि वे खुद होकर पार्टी न छोड़ें बल्कि पार्टी उन्हे बाहर का रास्ता दिखाएं। कांग्रेस से अलग होने के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह खुलकर मैदान में आएंगे और कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *