Dirty Thief : यह युवक रुपए-गहने नहीं महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है…CCTV में हुआ कैद

Dirty Thief : यह युवक रुपए-गहने नहीं महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है…CCTV में हुआ कैद

Dirty Thief: This young man steals women's undergarments, not money-jewelry… Caught in CCTV

Dirty Thief

इंदौर/नवप्रदेश। Dirty Thief : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं। वो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है। इतना ही नहीं अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है। इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पिछले कुछ दिनों से महिलाएं एक युवक की हरकतों से परेशान हैं। वो घरों में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। साथ ही अंडरगारमेंट्स उठाकर भाग जाता है।

घर में अकेले रहने से डरती हैं महिलाएं

उसकी इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं। इस मामले में कुछ महिलाओं और युवतियों ने परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इलाके के एक निवासी शिबू यादव (Dirty Thief) ने बताया कि युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। उसकी हरकतों से हम सभी तंग आ चुके हैं। महिलाओं को घर में अकेला छोड़कर जाने में भी डर लगता है। पुलिस से मांग है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *