हड़ताली कर्मचारियों को मिला भाजपा का साथ, पूर्व सीएम रमन ने कहा हम करेंगे मांग पूरी

हड़ताली कर्मचारियों को मिला भाजपा का साथ, पूर्व सीएम रमन ने कहा हम करेंगे मांग पूरी

Demonstrating daily wage workers got the support of BJP, former CM Raman said we will fulfill the demand

BJP Support to Protesters

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Support to Protesters : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई दिनों से हड़ताल पर हैं। राजधानी में पुरे प्रदेशभर से कर्मचारी एकजुट हुए हैं। आंदोलनकारियों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बुधवार को धरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ कंधे से कलङ्ढा मिलकर खड़े होने की बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने हड़ताल पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के समर्थन में कहा कि 2 साल बाद जब समय परिवर्तन होगा तो भाजपा आपकी मांगों को पूरा करने का काम करेगी, मेरा और बीजेपी के पूरे विधायकों का समर्थन आपके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का काम भी भाजपा ने अपने कार्यकाल में किया था,जिसमे 1 लाख से ज्यादा संख्या में आज कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि आज हजारों कर्मचारियों (BJP Support to Protesters) को नौकरी से निकाला जा रहा, पद से हटाया जा रहा है, जो सरासर गलत है। गंगा जल और गीता लेकर बड़े-बड़े वादे कांग्रेस ने किए थे, जिसे वे निभा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकार ने बताया कि 4 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। शराब पहुंचाने के लिए लोगों को लगाया है, वहीं उनका रोजगार है।

गोबर इटकट्ठा कर कंडे बनाकर बेचने के लिए लोगों को लगाया गया है। रेडी टू ईट फूड की महिलाएं आज सरकार से काम वापस मांग रही हैं। आज काफी कर्मचारियों द्वारा धरना दिया जा रहा, लेकिन ये सरकार किसी की बात नहीं सुन रही है। सरकार ने अब तक 80 हजार करोड़ का कर्ज लिया है,जिसका बोझ आखिरकार जनता पर ही आएगा। वहीं धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार वोट लेकर जनता को भूल गई है।

Demonstrating daily wage workers got the support of BJP, former CM Raman said we will fulfill the demand
BJP Support to Protesters

रमन सिंह और धरमलाल कौशिक से पहले भाजपा रायपुर जिला शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी धरना स्थल पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वयंसेवी संस्था व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का समर्थन किया।

सुंदरानी ने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग कांग्रेस सरकार की नीतियों से नाराज है। इन्होंने 3 साल में अपने घोषणापत्र किए हुए वादे में से अधिकतर पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने जनता को सड़क (BJP Support to Protesters) पर ला दिया है । आज चाहे वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो या महिला स्व सहायता समूह हो या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी यह सब भुपेश सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और अपने हक की लड़ाई के लिए आज धरना स्थल पर बैठे हैं, परंतु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

भाजपा रायपुर जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा यह आत्ममुग्ध सरकार है जो सिर्फ प्रचार करके वाहवाही लूट रही है। वह जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है। जनता इन्हें इसका माकूल जवाब देगी। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो भारतीय जनता पार्टी इनके समर्थन में आंदोलन भी करेगी।

प्रदर्शनकारियों ने जताई सरकार से नाराजगी

भाजपा नेताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार ने जन घोषणा पत्र में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक शिक्षक के रूप में पदोन्नत कर नियमित करने का वादा किया था जिसे यह पूरा नहीं कर रहे हैं।

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य सरकार ने हमारे सारे कर्ज माफ करने की बात की थी परंतु वर्तमान में हमारे कार्य भी छीन कर हमें बेरोजगार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ready-to-eat योजना के तहत सामग्री बनाकर वितरित करते थे परंतु इस सरकार ने अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए वह कार्य (BJP Support to Protesters) हमसे छीन लिया है और हमने कर्ज लेकर जो मशीनें खरीदी थी वह धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील हो रही है।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में हमें सब्जबाग दिखाए थे कि सरकार बनते ही हमें नियमित कर देंगे परंतु अभी विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगियों की छटनी हो रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *