Dainik Navpradesh : गौरवशाली ग्यारह साल

Dainik Navpradesh : गौरवशाली ग्यारह साल

Dainik Navpradesh : Eleven glorious years

Dainik Navpradesh

यशवंत धोटे। Dainik Navpradesh : नव प्रदेश छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित दैनिक नव प्रदेश आज अपनी अविरल यात्रा के ग्यारह वर्ष पूर्ण कर बारहवें वर्ष में पदार्पण करने जा रहा है। इस दौरान आप के अपने इस अखबार ने अपनी सकारात्मक सोच के चलते नव प्रदेश छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास में अपने अखबारी दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया है। जिसपर हमारी टीम के साथ ही समस्त सुधि पाठक गर्व कर सकते है।

इस लिहाज से दैनिक नव प्रदेश के ग्यारह साल का सफर हम सबके लिए गौरवशाली रहा है। हम प्रारंभ से ही सकारात्मक पत्रकारिता के पक्षधर रहे है। हमारा मानना है कि किसी भी प्रदेश या देश की प्रगति में सकारात्मक पत्रकारिता अग्रणी भूमिका निभा सकती है। सकारात्मक सोच ही समाज में बदलाव ला सकती है। हम अपनी इस कोशिश में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है।

यह हमारे लिए संतोष का विषय है। दैनिक नव प्रदेश को इस बात का भी गर्व है कि यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा अखबार है जो छत्तीसगढ़ में जन्मा, यही पुष्पित और पल्लवित हुआ और ग्यारह साल के अपने अल्प कार्यकाल में यह खालिस छत्तीसगढिय़ा अखबार इस प्रदेश की सीमा लांघ कर पड़ोसी प्रदेशों मध्यप्रदेश और झारखण्ड में भी अपने तीन संस्करण प्रकाशित करने में सफल रहा।

छत्तीसगढ़ की उर्वरा भूमि में अन्य प्रदेशों से आए अखबारो ने विस्तार पाया और उन्होने भी प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन सिर्फ दैनिक नव प्रदेश इस प्रदेश का एकमात्र ऐसा अखबार है जिसकी जड़ यहां है और आज यह अन्य प्रदेशों के विकास में भी अपना योगदान दे रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर से दैनिक नव प्रदेश के प्रकाशन के बाद पड़ोसी प्रदेश झारखंड की राजधानी रांची और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल व न्यायधानी जबलपुर से इस अखबार के प्रकाशन की राह आसान नहीं थी। हमारे मार्ग में कई हिमालयी बाधाएं आईं लेकिन हमारी टीम के आसमानी इरादों के सामने अंतत: वे बौनी साबित हुई।

दैनिक नव प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और मध्यप्रदेश के पाठकों की कसौटी पर भी खरा उतर रहा है और वहां के पाठकों की पहली पसंद बन रहा है। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है जिसकी माटी में जन्मा यह अखबार पड़ोसी एवं प्रदेशों में भी अखबारों की भीड़ से अलग अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

कुछ अन्य राज्यों से भी दैनिक नव प्रदेश के संस्करण प्रकाशित करने की योजना पर काम चल रहा है और यह योजना सफलीभूत हो जाती है तो बहुत जल्द दैनिक नव प्रदेश राष्ट्रीय अखबार बन जाएगा। दैनिक नव प्रदेश की इस उपलब्धि का सारा श्रेय इसके पे्ररक पाठकों को जाता है। जिनका स्नेहिल सहयोग ही हमारी पूंजी है, और हमारे लिए यह भी गर्व की बात है कि हमारी यह पूंजी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि दैनिक नव प्रदेश के साथ आप सभी का सहयोग पूर्ववत बना रहेगा और दैनिक नव प्रदेश को निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता रहेगा। अंत में यही कहेंगे कि-
न किसी से ईष्र्या और न ही किसी से होड़
हमारी अपनी मंजिल है हमारी अपनी दौड़।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *