Cruelty Against Woman : चरित्र संदेह में पत्नी की अग्रि परीक्षा, खौलते में हाथ डलवाकर कहा ये काम करने …

Cruelty Against Woman : चरित्र संदेह में पत्नी की अग्रि परीक्षा, खौलते में हाथ डलवाकर कहा ये काम करने …

cruelty against woman, cruelty against woman in osmanabad, husband make wife to enter hand in boiling oil, navpradesh,

cruelty against woman

Cruelty Against Woman : इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

उस्मानाबाद/ए.। Cruelty Against Woman : एक पति द्वारा चरित्र संदेह में अपनी पत्नी से बेहद क्रूर व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस पति ने एक तरह से अपनी पत्नी की अग्रि परीक्षा लेते हुए उसे खौलते तेल में हाथ डालने को कहा।

पति ने उसे खौलते तेल में एक काम भी करने को दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये वीडियो किसने बनाया तो इसका जवाब है वह क्रूर (Cruelty Against Woman) पति ही। उसने न केवल अपनी पत्नी को खौलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया बल्कि उस तेल में 5 रुपए का सिक्का डालकर उससे सिक्का निकलवाया।

यह घटना महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के परांडा गांव की है। पति के इस क्रूर कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। न्यूज 18 लोकमत की खबर के मुताबिक, पीडि़ता ने पांच दिन अत्याचार सहन करने के बाद बदनामी के डर से अग्रि परीक्षा देने की बात कही है।

महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे यह धमकी भी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जिंदा जलाकर मार डालेगा। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पारधी संगठन ने मांग की है पीडि़ता को न्याय दिलाया जाएगा अन्यथा वह राज्यभर में आंदोलन करेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *