Crocodile Video : इतनी ठंड कि बर्फ से जमी हुई झील में 'फंस' गया मगरमच्छ, VIDEO में देखें कैसे निकला

Crocodile Video : इतनी ठंड कि बर्फ से जमी हुई झील में ‘फंस’ गया मगरमच्छ, VIDEO में देखें कैसे निकला

नई दिल्ली, नवप्रदेश। अमेरिका में भी इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लगातार बर्फबारी होने की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, जानवर भी ठंड की वजह से काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कैलिफोर्निया के एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है।

हालांकि, यह वीडियो अभी का नहीं है, बल्कि पुराना है। दरअसल, इस वीडियो में एक झील में एक मगरमच्छ बर्फ के बीच फंसा दिखाई दे रहा है। उसका मुंह का हिस्सा बर्फ से ऊपर निकला था, जबकि उसका शरीर नीचे झील में ठंडे पानी में था।

यह वीडियो कैलिफोर्निया के स्वाम्प पार्क का बताया जा रहा है। ट्विटर पर तानसु येगान ने वीडियो शेयर किया है। मगरमच्छ को बर्फ की झील में देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। स्वाम्प पार्क के मैनेजर जॉर्ज हावर्ड ने उसके मुंह के आसपास जमी बर्फ को हटाकर मगरमच्छ को पानी में किया।

बर्फ को हटाने के लिए उसने कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तानसु ने लिखा, ”जमी हुई झील में मगरमच्छ जिंदा रहने के लिए अपनी नाक को बाहर निकाल लेते हैं। इसके बाद वे अपना मेटाबॉलिज्म को बंद कर देते हैं, जिससे उन्हें खाने की जरूरत नहीं पड़ती और हार्ट रेट भी धीरे हो जाता है। वे इसी तरह बैठे रहते हैं और धूप का इंतजार करते हैं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, यह ओरिजनल घटना कुछ साल पहले की है। उस दौरान भी भीषण ठंड की वजह से झीलें जम गई थीं। स्वाम्प पार्क के मैनेजर हावर्ड ने कहा था कि मगरमच्छों को पता होता है कि कब पानी बर्फ में बदल रहा है।

इस दौरान वे अपनी नाक को बाहर निकाल लेते हैं, ताकि सांस ले सकें। उन्होंने कहा, ”यह काफी हैरान करने वाला था। मुझे पहले लगा कि आखिर वे क्या कर रहे हैं, लेकिन फिर पता चला कि उन्हें पता है कि सांस लेने का यही तरीका है। कितने बुद्धिमान हैं।”  

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *