छत्तीसगढ़

BREAKING: BEMETARA के बाद अब मुंगेली : दुष्कर्म के विरोध पर नाबालिग को जिंदा जलाया, मौत

BEMETARA में हफ्तेभर पहले सामने आया था ऐसा ही मामला

मुंगेली/नवप्रदेश। बेमेतरा (bemetara) केे बाद अब मुंगेली (mungeli) में दुष्कर्म (rape) का विरोध (oppose) करने पर नाबालिग लड़की (minor girl) को जिंदा जलाने (set afire) का मामला सामने आया है। प्रदेश में हफ्तेभर में यह दूसरा मामला है।

मुंगेली (mungeli) जिले में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म (rape) की दरिंदगी में नाकाम होने पर एक नाबालिग लड़की ( minor girl) को जिंदा जला दिया (set afire) । नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुंगेली पुलिस के मुताबिक घटना मुंगेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में 30 जून यानी मंगलवार रात की है। आरोपी की पहचान बबलू भास्कर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 साल है। भास्कर पीडि़ता को अकेला देखकर उसके घर में घुसा और उसका लैंगिक शोषण करने की कोशिश करने लगा।

जब नाबालिग ने इसका विरोध (oppose) किया तो उसने कथित तौर पर लड़की पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। लड़की जब चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी भास्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भादंवि की धारा 302, 506 व 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सप्ताह भर पहले बेमेतरा में भी हुआ ऐसा ही अपराध

ऐसा ही एक मामला करीब हफ्ताभर पहले बेमेतरा (bemetara) से सामने आ चुका है, जहां आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म की दरिंदगी में नाकाम होने पर उस पर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जला दिया था। बेेमेतरा की नाबालिग को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन उसने भी इलाज केे दौरान दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button