Collector Sanjeev Jha : सर मैं पढ़ना चाहती हूं, एक लैपटॉप की जरूरत है...बस फिर क्या...जानें पूरा मामला

Collector Sanjeev Jha : सर मैं पढ़ना चाहती हूं, एक लैपटॉप की जरूरत है…बस फिर क्या…जानें पूरा मामला

Collector Sanjeev Jha : Sir, I want to study, I need a laptop...what then...know the whole matter

Collector Sanjeev Jha

कोरबा/नवप्रदेश। Collector Sanjeev Jha : कलेक्टर संजीव झा की सख्ती और संवेदनशीलता से पूरा कोरबा वाकिफ हैं। मंगलवार को एक बार फिर कलेक्टर की संवेदनशीलता उस वक्त देखने को मिली, जब जन चौपाल में एक नेत्रहीन छात्रा पढ़ाई के लिए लैपटॉप और छात्रवृत्ति की मांग लेकर कलेक्टर के सामने पहुंची। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा की तकलीफ और पढ़ाई के लिए ललक देखकर कलेक्टर ने बीच जन चौपाल में ही नया लैपटॉप मंगवाकर छात्रा के हाथों में दे दिया। कलेक्टर संजीव झा के इस त्वरिण निर्णय ने नेत्रहीन शिवानी की बेहतर भविष्य के सपने को पंख लगा दिये हैं।

संवेदनशील निर्णय से पेश की नजीर

गौरतलब हैं कोरबा कलेक्टर संजीव झा शिक्षा-स्वास्थ्य (Collector Sanjeev Jha) और रोजगार के क्षेत्र में लगातार जरूरत मंदो के लिए संवेदनशील निर्णय लेकर एक नजीर पेश करते आये हैं। मंगलवार को भी कलेक्टर की संवेदनशीलता देखकर आम लोगों के साथ ही अफसर काफी प्रभावित हुए। दरअसल हर मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टोरेट में जन चौपाल लगा था। सैकड़ो की संख्या में आम लोग अपनी समस्यांए लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे।

कलेक्टर संजीव झा एक-एक कर सभी लोगों की समस्यांए सुनकर उनके निराकरण का निर्देश संबंधित विभाग को दे रहे थे। इसी बीच एक नेत्रहीन छात्रा अपनी मां के साथ कलेक्टर के सामने पहुंची। गरीब परिवार में जन्मी शिवानी गुप्ता ने बताया कि वह मिनीमाता कॉलेज में बीए सेकेंड इयर की छात्रा हैं।

दोनों आंखो की रौशनी नही होने के बाद भी उसे आगे की पढ़ाई पूरी करनी हैं, जिसके लिए उसे लैपटॉप की जरूरत है। छात्रा ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थित के साथ ही दिव्यांगता से संबंधित जरूरी पेंशन और छात्रवृत्ति भी उसे नहीं मिलने की जानकारी दी।

नेत्रहीन शिवानी दिया लैपटॉप

नेत्रहीन शिवानी की बातों को सुनने के बाद कलेक्टर संजीव झा ने तुरंत एडीएम विजेंद्र पाटले को छात्रा के लिए लैपटॉप लाकर देने का निर्देश दिया गया। कुछ देर बाद ही कलेक्टर ने अपने हाथों से शिवानी को लैपटॉप देकर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी। कलेक्टर ने मौके पर ही छात्रवृत्ति प्रकरण तत्काल तैयार करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये। कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांगता के बाद अक्सर इंसान निराश हो जाता हैं।

ऐसे में एक बच्चीं आंखो की रौशनी नही होने के बाद भी अपने बेहतर भविष्य के लिए पढ़ना चाहती हैं, ये अपने आप में दूसरे छात्रों के लिए मिशाल हैं। कलेक्टर ने बताया कि शिवानी गुप्ता गरीब परिवार से आती हैं, और उसकी आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप की जरूरत थी, जिसे तत्काल पूरा करते हुए लैपटॉप में ब्रेनलिपी इंस्टॉल कराकर दिया गया हैं। जिससे छात्रा आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकेगी। कलेक्टर संजीव झा ने एक बार फिर साफ किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही विकास कार्यो पर पर जिला प्रशासन सतत काम कर रहा हैं। आने वाले वक्त में भी जरूरत मंदो के लिए जिला प्रशासन (Collector Sanjeev Jha) की आरे से हर संभव मदद की जायेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *