CM Soren On civil services day : ‘सिविल सर्विसेज डे’ पर सीएम ने पूछ लिया ऐसा सवाल, नहीं दे पाए IAS और IPS जबाब

CM Soren On civil services day : ‘सिविल सर्विसेज डे’ पर सीएम ने पूछ लिया ऐसा सवाल, नहीं दे पाए IAS और IPS जबाब

रांची, नवप्रदेश। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हिस्सा लिया।

सीएम ने इस कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों से जुड़ने और उनसे संवाद करने की नसीहत देते हुए क्षेत्रीय भाषा की जानकारी पर सवाल उठा (CM Soren On civil services day) दिया।

इस दौरान IAS और IPS अफसरों से राज्य के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए क्षेत्रीय भाषा को जानने और समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 2000 के पास लोक सेवक हैं। इनमें 1400 सिविल सर्विसेज के हैं।

अगर सभी अधिकारी ठान लें तो हर योजना राज्य के हर एक तक पहुंचाई जा सकती हैं। लेकिन इसके लिए सभी को चाहिए कि वो यहां के स्थानीय भाषा में लोगों से संवाद (CM Soren On civil services day) करे।

क्या था सवाल? जिसका नहीं मिला जवाब

सिविल सर्विसेज डे कार्यक्रम में आगे मुख्यमंत्री ने एक ऐसा प्रश्न कर दिया, जिससे समारोह में शामिल सभी लोग अचंभित रह गए। सीएम सोरेन ने वहां बैठे अधिकारियों से एक सवाल पूछा, कितने अधिकारी संथाली मुंडारी और हो भाषा जानते हैं?

इस भाषा में बोल सकते हैं? यह सुनकर सभी अधिकारी घबराते हुए एक दूसरे की ओर देखने लगे, जिसके बाद फिर सीएम ने कहा देखो कोई नहीं (CM Soren On civil services day) जानता।

इसके बाद सीएम ने कहा, ‘पंजाब में रहने वाले झारखंड के लोग पंजाबी बोल सकते हैं। यहां के अधिकारी दूसरे राज्यों में तमिल और कन्नड़ बोल सकते हैं तो आप यहां पर बोले जाने वाली भाषा क्यों नहीं बोल सकते है’।

उन्होंने आगे कहा, ‘नए अधिकारियों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो यहां की भाषा के जरिए जल्दी से प्रदेश की जनता के साथ तालमेल बिठा सके और आम लोगों से संवाद के लिए झारखंड की भाषा सीखे।’

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed