CM ki Bhent Mulakat : सीएम बोले- 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा…और |

CM ki Bhent Mulakat : सीएम बोले- 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा…और

CM ki Bhent Mulakat: CM said – visited more than 50 assembly constituencies…more

CM ki Bhent Mulakat

रायपुर/नवप्रदेश। CM ki Bhent Mulakat : भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज सीएम भूपेश बघेल ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सोनाखान, ग्राम सरसिनवा व बिलाईगढ़ में लोगों से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का सीधा फीडबैक लेते हुए कहा कि इस अभियान को चलाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को योजनाओं का लाभ ठीक से मिल रहा है या नहीं, ये जानना है। उन्होंने आगे कहा अभी तक मैं 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का (CM ki Bhent Mulakat) दौरा कर चुका हूं।

अब तक 60 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीदी

सीएम बघेल ने आगे कहा कि, प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी का काम शुरू हो चुका है। अभी तक लगभग 60 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी थी। आम लोगों की आय में वृद्धि हो, यही राज्य सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि, बिजली बिल हॉफ योजना के तहत 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक 3200 करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है। हमने अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार किया है, इससे हितग्राहियों की संख्या लगातार बढ़ी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ अब खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी मिल रहा है।

CM ने कहा कि, राज्य में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ-साथ हमने इन फसलों की खरीदी व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। दलहन फसलों को प्रोत्साहित करते हुए अब मूंग, उड़द, अरहर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के दायरे को विस्तार देते हुए अब इसमें बैगा,  गुनिया,  पुजारी,  हाट पहरिया,  बाजा मोहरिया श्रेणी के हितग्राहियों को भी शामिल किया गया है। 

गोमूत्र से बना जैविक खाद और कीटनाशक

उन्होंने कहा कि, गोधन न्याय योजना में पहले केवल गोबर की खरीदी की जाती थी, अब हम गोमूत्र की भी खरीदी करके जैविक खाद और कीटनाशक बना रहे हैं। इन सभी का मुख्य उद्देय है कि आम जनता की आय बढ़ाना है। हमारी योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंचे, इसके लिए हमने प्रशासनिक ढांचे में भी कसावट लाई है। बीते पौने चार वर्षों में हमने 06 नये जिलों, 11 अनुभाग और 85 से अधिक तहसीलों का निर्माण किया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नया जिला बन जाने से यहां काम काज में तेजी आई है। अब लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ (CM ki Bhent Mulakat) और अधिक प्रभावी ढंग से मिलने लगेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *