मुख्यमंत्री की माता जी का अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश ने दी मुखाग्नि

मुख्यमंत्री की माता जी का अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश ने दी मुखाग्नि

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का सोमवार की सुबह अंतिम संसकार किया गया। भिलाई-3 के मुक्तिधाम में बिंदेश्वरी बघेल का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में शामिल होने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भिलाई में आज मानों पूरा छत्तीसगढ़ उमड़ पड़ा था, ना सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आमलोग, नेतागण और अफसर भी काफ ी संख्या में भिलाई पहुंचे थे, जो अंतिम यात्रा के साथ-साथ मुक्तिधाम तक पहुंचे। इधर भोपाल से मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी भिलाई पहुंचे और भूपेश बघेल को सांत्वना दी।

इससे पहले भिलाई-3 स्थित आवास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां की अंतिम यात्रा निकली। इस मौके पर मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों के साथ-साथ पक्ष-विपक्ष के लोग भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी समेत कई भाजपा नेता भी भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की। रविवार की शाम बिंदेश्वरी बघेल का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। किडनी की बीमारी से ग्रसित बिंदेश्वरी बघेल को पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *