राजनीति

CJP Protest : प्रदर्शन के बीच बड़ा दावा, सरकार से बातचीत की उम्मीद जगी, अनशन भी हुआ समाप्त

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सोमवार को घटनाक्रम अचानक बदलता (CJP Protest) नजर आया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद समर्थकों के बीच उस समय हलचल बढ़ गई जब संगठन की ओर से दावा किया गया कि सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया है। इसके साथ ही कई दिनों से जारी अनशन भी समाप्त कर दिया गया।

संसद की ओर मार्च के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली। वहीं सरकार से संभावित बातचीत की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों की नजर अब आगे की प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

सरकार से बातचीत का किया दावा CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह और आशुतोष रांका पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। प्रवक्ता के अनुसार संगठन अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से सरकार के सामने रखेगा। हालांकि सरकार की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

संसद मार्च के दौरान हुई झड़प

कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरएएफ और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। मौके पर सुरक्षा बलों ने हालात नियंत्रित किए।

अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन CJP Protest

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पहले सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सार्वजनिक की थीं।

ये थीं प्रमुख मांगें

सोनम वांगचुक ने अपनी ओर से रखी गई शर्तों में शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी तय करने की मांग (CJP Protest) की। इसके अलावा उन्होंने स्वयं और संगठन के प्रतिनिधियों को संसद तक जाने की अनुमति देने तथा विभिन्न दलों के सांसदों से इस मुद्दे को संसद में उठाने का भरोसा देने की मांग भी रखी थी।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित बातचीत होती है या नहीं और यदि होती है तो उसमें किन मांगों पर सहमति बनती है।

Related Articles

Back to top button