Chhattisgarh News: 32 शहरों में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, सरकार ने मंजूर किए 10.60 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला (Chhattisgarh News) लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 32 नगरीय निकायों में प्रतिमा स्थापना और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। 6 जुलाई को डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
32 नगरीय निकायों में लगेंगी प्रतिमाएं Chhattisgarh News
सरकार ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित 5 संभागीय मुख्यालयों के लिए 50-50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। वहीं 27 जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों के लिए 30-30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 4 नगर निगम और 23 नगर पालिकाएं शामिल हैं।
प्रतिमा के साथ होगा परिसर का सौंदर्यीकरण
नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रतिमा स्थापना के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए भी राशि मंजूर की है। विभाग ने सभी संबंधित नगरीय निकायों को प्राविधिक स्वीकृति जारी करते हुए कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
युवाओं को मिलेगी डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर (Chhattisgarh News) पुरोधा थे। “एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” के संकल्प के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सबसे युवा कुलपति बनने का भी बनाया था रिकॉर्ड
अरुण साव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। शहरों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित होने से युवाओं को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा मिलेगी।



