Change Governor : 13 में से 9 चुनावी राज्यों में बदले राज्यपाल, आरक्षण विवाद के बीच बदला इनका ठिकाना…तो इस गवर्नर ने पेश की थी नज़ीर

Change Governor : 13 में से 9 चुनावी राज्यों में बदले राज्यपाल, आरक्षण विवाद के बीच बदला इनका ठिकाना…तो इस गवर्नर ने पेश की थी नज़ीर

Change Governor: Governor changed in 9 out of 13 election states, their location changed amid reservation dispute… So this governor had presented Nazir

Change Governor

रायपुर/नवप्रदेश। Change Governor : केंद्र सरकार ने रविवार को 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बदले हैं। शिवाजी पर बयान देकर विवादों में आए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर बनाए गए हैं।

9 चुनावी राज्यों के गर्वनर बदले गए

गौरतलब है कि, जिन 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बनाए गए हैं, उनमें से 9 में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिन 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बनाए गए हैं, उनमें से 9 में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

आरक्षण विवाद के बीच बदला अनुसूईया का ठिकाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के छत्तीसगढ़ दौरे के एक दिन बाद ही यहां की राज्यपाल अनुसूईया उइके को हटा दिया गया है। उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आईं अनुसूईया उइके को सरकार ने 16 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने 17 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। ठीक एक महीने बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार ने काम शुरू किया था। अनुसूईया ने आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए मार्च की डेटलाइन तय की थी।

राम मंदिर-ट्रिपल तलाक फैसला दे चुकी बेंच में शामिल जस्टिस अब्दुल नजीर

इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जस्टिस (Change Governor) अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। रिटायरमेंट के 40 दिन बाद राज्यपाल बनाए गए जस्टिस नजीर राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मामलों में फैसला दे चुकी बेंच में शामिल थे। रिटायरमेंट के वक्त जस्टिस नजीर ने कहा था- अगर 9 नवंबर 2019 को आए फैसले में उन्होंने अपनी राय अलग रखी होती तो अपने समुदाय के हीरो बन गए होते, लेकिन जस्टिस नजीर ने समुदाय नहीं, देश के बारे में सोचा था। देश (Central Govt) के लिए सब न्योछावर है।

बदले इन राज्यों के राज्यपाल

1. महाराष्ट्र : रमेश बैस
2. लद्दाख : ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा
3. अरुणाचल प्रदेश : कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
4. सिक्किम : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
5. झारखंड : सीपी राधाकृष्णन
6. असम : गुलाब चंद कटारिया को
7. हिमाचल प्रदेश : शिव प्रताप शुक्ला
8. आंध्र प्रदेश : एस अब्दुल नजीर
9. छत्तीसगढ़ : बिस्वा भूषण हरिचंदन
10. मणिपुर : अनुसुइया उइके
11. नगालैंड : ला गणेशन
12. मेघालय : फागू चौहान
13. बिहार : राजेंद्र विश्व

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *