छत्तीसगढ़शिक्षा

CGBSE Result 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों पर बड़ा अपडेट, इस तारीख को आ सकता है परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां अब खत्म (CGBSE Result 2026) होने वाली हैं। प्रदेश के शिक्षा गलियारों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो मई के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

90% कॉपियों की जांच पूरी, रिजल्ट बनाने की तैयारी तेज (CGBSE Result 2026)

बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, करीब 90 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत कॉपियों की जांच भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की भारी तैनाती की गई थी, जिसका असर अब परिणामों की तैयारी पर दिख रहा है। अधिकारियों की मानें तो नंबरों को पोर्टल पर चढ़ाने और मार्कशीट तैयार करने का काम समानांतर रूप से चल रहा है, ताकि 5 मई के आसपास परिणामों की घोषणा की जा सके।

पेपर लीक की चुनौती के बावजूद समय पर आएगा नतीजा

इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने से एक समय पर काफी संशय की स्थिति बन गई थी। 14 मार्च की उस घटना के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित (CGBSE Result 2026) करनी पड़ी। हालांकि, बोर्ड ने इस चुनौती का डटकर मुकाबला किया और हिंदी विषय की कॉपियों की जांच भी अब कई जिलों में पूरी कर ली गई है। 10वीं के 3.21 लाख और 12वीं के 2.45 लाख छात्र इस समय अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेताब हैं।

दो बार परीक्षा का नया सिस्टम: जून में दूसरा मौका

छत्तीसगढ़ में अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा रही हैं। यही वजह है कि मंडल पहले चरण का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करना (CGBSE Result 2026) चाहता है। जून महीने में दूसरी परीक्षा प्रस्तावित है, ऐसे में समय पर परिणाम आने से उन छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के नतीजे पहले ही आ चुके हैं, जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड भी अब बिल्कुल भी देरी करने के मूड में नहीं है।

5वीं और 8वीं के बच्चों के लिए भी बड़ी खबर

न केवल बोर्ड परीक्षाएं, बल्कि कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए भी राहत भरी खबर है। इन कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा (CGBSE Result 2026) हो चुका है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक इन कक्षाओं के नतीजे सार्वजनिक किए जा सकते हैं। जो छात्र किन्हीं कारणों से सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी भी मंडल ने शुरू कर दी है ताकि उनका साल खराब न हो।

Related Articles

Back to top button