CG Vidhansabha: डॉ. रमन सिंह से बोले CM विष्णुदेव साय-ये गौरव के पल.. भूपेश बघेल बोले-हिसाब बराबर… महंत ने कहा- जनता के बीच आप आज भी..

CG Vidhansabha: डॉ. रमन सिंह से बोले CM विष्णुदेव साय-ये गौरव के पल.. भूपेश बघेल बोले-हिसाब बराबर… महंत ने कहा- जनता के बीच आप आज भी..

CG Vidhansabha: CM Vishnudev Sai said to Dr. Raman Singh – This is a moment of pride.. Bhupesh Baghel said – The accounts are equal… Mahant said – Even today you are among the public..

Dr Raman Singh became Assembly Speaker

-छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शपथ ग्रहण

रायपुर/नवप्रदेश। Dr Raman Singh became Assembly Speaker: विधानसभा अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए डॉ. रमन सिंह। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने नव निर्वाचत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आसंदी तक लेकर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष के लिए। पढ़े….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले-

नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 साल प्रदेश की बागडोर संभाली है, राजनीतिक का गहरा अनुभव है। वे मध्यप्रदेश के समय से विधायक बनते रहे हैं। उन्हें केन्द्र में मंत्री रहने का भी अनुभव है। मैंने स्वयं उनके साथ काम किया है। मुझे उनके मार्गदर्शन में ही विधायक और सांसद रहने का मौका मिला है। ये गौरव के पल है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले-

नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. रमन सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- अब हमारी भूमिकाएं बदल गई है और इसी के साथ हिसाब किताब बराबर हो गया। वहीं पूर्व सीएम ने कहा आपकी राजनीतिक यात्रा बहुत लंबी है। लोकसभा सदस्य, राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल 15 साल रहा है। बहुत सारी नई परंपराएं स्थापित की है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले- मेरा अतीत

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बने डॉ. चरण दास महंत ने नव निर्वाचित अध्यक्ष बने डॉ. रमन सिंह से कहा आप जहां बैठे हो वो मेरा अतीत है। यहां बैठे सभी लोग आपके स्वभाव को जानते है। आप एक बेहतर इंसान, बेहतर राजनीतिज्ञ हो। आप ने इस नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ की 15 साल सेवा की है। हमारे साथ-साथ प्रदेश की जनता ने देखा है। आप जनता के बीच आज भी प्रशंसनीय है आपका प्रभाव लोगों के बीच आज भी देखा जा सकता है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *