CG Panchayat News : 5 पूर्व सरपंचों को अंतिम नोटिस, 3 दिन में 14.67 लाख जमा नहीं किए तो होगी सख्त कार्रवाई
पंचायत बकाया वसूली (CG Panchayat News) को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद शासकीय राशि जमा नहीं करने वाले 5 पूर्व सरपंचों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। एसडीएम सिमगा (Simga SDM) ने तीन दिन के भीतर 14.67 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा तक राशि जमा नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
13 जुलाई तक का अंतिम मौका CG Panchayat News
एसडीएम अतुल शेट्टे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 (Chhattisgarh Panchayat Raj Act) की धारा 92 के तहत संबंधित पूर्व सरपंचों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन राशि जमा नहीं की गई। अब उन्हें 13 जुलाई 2026 तक पूरी बकाया राशि एकमुश्त जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
राशि नहीं जमा की तो भेजा जाएगा सिविल जेल
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा नहीं करने पर संबंधित पूर्व सरपंचों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर राशि जमा होने तक या अधिकतम एक माह के लिए सिविल जेल (Civil Jail) भेजने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इन 5 पूर्व सरपंचों को जारी हुआ अंतिम नोटिस CG Panchayat News
अंतिम नोटिस पाने वालों में ग्राम भटभेरा के प्रेम सिंह ध्रुव (9.15 लाख रुपये), ग्राम अडबांधा की निर्मला साहू (37,500 रुपये), ग्राम लिमतरा की माधुरी (37,500 रुपये), ग्राम ढेकुना के मानसिंह साहू (1.80 लाख रुपये) और ग्राम खिलोरा के देवनारायण साहू (2.96 लाख रुपये) शामिल हैं।



