CG Govt Helicopter Broke Down : पहले भी हेलीकॉप्टर भटक गया था, आज CM के उड़ान भरने से पहले हुआ ख़राब सुधारने में लगा एक घंटा

CG Govt Helicopter Broke Down : पहले भी हेलीकॉप्टर भटक गया था, आज CM के उड़ान भरने से पहले हुआ ख़राब सुधारने में लगा एक घंटा

CG Govt Helicopter Broke Down :

CG Govt Helicopter Broke Down :

रायपुर/नवप्रदेश। CG Govt Helicopter Broke Down : कुछ महीने पूर्व जब सीएम विष्णु देव साय एक कार्यक्रम में जा रहे थे तो हेलीकॉप्टर भटक गया था। जिसके बाद ग्राम कुसुमघटा के बजाय कवर्धा के नए पुलिस लाइन में लैंड कराया गया था। आज भी CM के उड़ान भरने से पहले हुआ ख़राब सुधारने में लगा एक घंटा। बता दें जब चॉपर भटक कर कहीं और लैंड कर गया था तब वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। सूचना मिलने के बाद दोबारा कुसुमघटा के लिए उड़ान भरा, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल लेट से सीएम साय पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांकेर जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। हेलीकाप्टर में तकनीकी सुधार का कार्य जारी हैं। सीएम श्री साय, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पुलिस लाइन हेलीपेड के लाऊंज में है।

सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांकेर जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। लेकिन अब उनका हेलीकॉप्टर ठीक हो चूका है और वो कांकेर के लिए रवाना हुए। कांकेर में भाजपा के प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन समेत जनता से पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील CM साय ने की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *