Helicopter Crash : घने जंगलों में हेलीकॉप्टर क्रैश, मलबे से 8 शव बरामद, मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप से एक हृदयविदारक खबर सामने (Helicopter Crash) आई है। दो पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहा एक निजी हेलीकॉप्टर बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। शुक्रवार को इंडोनेशियाई अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से सभी शवों को बाहर निकाल लिया है।
उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही टूटा संपर्क (Helicopter Crash)
जानकारी के मुताबिक, ‘PT मैथ्यू एयर नुसंतारा’ कंपनी का एयरबस H130 मॉडल हेलीकॉप्टर गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से रवाना हुआ था। इसे कुबु राया जिले में स्थित एक दूसरे प्लांटेशन की ओर जाना था।
लेकिन, टेकऑफ के महज 5 मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से गायब होने के बाद प्रशासन ने तुरंत नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी को अलर्ट किया और बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया गया।
घने जंगलों में मिला मलबा, मलेशियाई नागरिक की भी मौत
रेस्क्यू टीम को कड़ी खोजबीन के बाद सेकाडाऊ जिले के घने और दुर्गम जंगलों में हेलीकॉप्टर का मलबा (Helicopter Crash) बिखरा हुआ मिला। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में 2 क्रू मेंबर और 6 यात्री शामिल थे।
दुखद बात यह है कि मृतकों में एक मलेशियाई नागरिक की भी पहचान हुई है। घने जंगल और खराब मौसम के कारण शवों को सुरक्षित बाहर निकालने में टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
परिवहन सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
27 करोड़ की आबादी वाला यह द्वीपसमूह देश एक बार फिर अपनी कमजोर परिवहन सुरक्षा को लेकर चर्चा में है। इंडोनेशिया अपनी भौगोलिक स्थिति और खराब बुनियादी ढांचे के कारण अक्सर हवाई और समुद्री दुर्घटनाओं से जूझता (Helicopter Crash) रहता है।
परिवहन मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह क्रैश तकनीकी खराबी के कारण हुआ या खराब मौसम इसकी वजह बना।



