CG Budget 2023 : प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष ने मांगी आवास निरस्त करने की जानकारी...जमकर हंगामा

CG Budget 2023 : प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष ने मांगी आवास निरस्त करने की जानकारी…जमकर हंगामा

CG Budget 2023: In the Question Hour, the leader of the opposition asked for information about the cancellation of the house... fierce ruckus

CG Budget 2023

रायपुर/नवप्रदेश। CG Budget 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार के दिन भी शुरुआत से ही सदन में हंगामा होता रहा। सत्ता पक्ष पर विपक्ष हावी होता दिख रहा था। सदन में प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और सदन के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आवास निरस्त होने की जानकारी विभागीय मंत्री से मांगी थी। जिसके बाद भाजपा के अन्य सदस्यों ने भी इसी पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए कई सवाल दागे। विभागीय मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने 2020 से लेकर अब तक की जानकारी दी लेकिन विपक्ष की नाराजगी बरकरार रही। बाद में भाजपा के कुछ सदस्यों ने सदन का वाकआउट भी कर दिया।

प्रश्न के बाद विधानसभा में कस्टम मिलिंग का मुद्दा उठा, जिसमें राष्ट्रीय के भुगतान का मामला शामिल था। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कस्टम मिलेंगे भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिसे सत्तापक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा सदस्य प्रति क्विंटल 20 रुपए वसूली पर सदन में हंगामा किया। पक्ष और विपक्ष में जमकर इसे लेकर हंगामा भी हुआ।

सत्तापक्ष ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप को विलोपित करने मांग आसंदी से की। मंत्री मोहम्मद अकबर सदन में भ्रष्टाचार के आरोप पर सबूत मांगे साथ ही कहा कि जब तक भ्रष्टाचार का सबूत नहीं देंगे तब तक आगे की कार्यवाही नहीं चलेगी। लड़ाई के बाद सत्ता पक्ष ने भी जमकर नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए आसंदी ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

सवाल के जवाब में मंत्री मो अकबर ने कस्टम मिलिंग के लिए भुगतान (CG Budget 2023) की समय सीमा की बाध्यता नही होने की जानकारी  दी। वर्तमान में करीब 181.47 करोड़ का भुगतान शेष होने की बात कही। मंत्री के जवाब के बाद भाजपा के सदस्य ने भुगतान बाकी रहने के पीछे भ्रष्टाचार को वजह बताया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *