CG Assembly Election 2023 : मोदी, योगी, शाह, राहुल, प्रियंका का चुनावी दौरा तेज

CG Assembly Election 2023 : मोदी, योगी, शाह, राहुल, प्रियंका का चुनावी दौरा तेज

CG Assembly Election 2023 :

CG Assembly Election 2023 :

देखिये बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता किन जिलों में भरेंगे चुनावी हुंकार…

रायपुर/नवप्रदेश। CG Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नज़दीक है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जो स्टार प्रचारक भी हैं सभी का छत्तीसगढ़ दौर तेज हो गया है।

PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ, HM अमित शाह समेत प्रियंका और राहुल गांधी का एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरा निर्धारित है।

वैसे तो उक्त सभी स्टार प्रचारकों की दोनों प्रत्याशियों के बिच खासी मांग है। फ़िलहाल पार्टी संगठन इन सभी दिग्गज प्रचारकों की आम सभा, रोड शो, रैली और समर्थन में दौरा प्रोग्राम तय किया जा रहा है। जानिए किस-किस जिले में भरेंगे राष्ट्रीय नेता हुंकार…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। प्रियंका अंतागढ़ और बालोद जिले के दौरे पर आएंगी तो वहीं राहुल गांधी जगदलपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

3 नवंबर को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी और राहुल गांधी 4 नवंबर को यहां आ रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका 30 अक्टूबर को बिलासपुर के दौरे पर आईं थीं। वहीं राहुल गांधी 29 अक्टूबर को राजनांदगांव में सभा को संबोधित करने आए थे। कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं के चुनाव क्षेत्रों में ज्यादातर कार्यक्रम तय किये हैं।

योगी-असम सीएम की यहां मांग

भाजपा ने इस बार चुनाव में धर्मांतरण को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामले आए हैं, वहां पर श्री योगी के साथ असम के सीएम श्री शर्मा की मांग है। ऐसे क्षेत्रों में कवर्धा, साजा के साथ बस्तर की सभी विधानसभाएं, सरगुजा और जशपुर की कई विधानसभाएं शामिल हैं।

शाह-नड्डा की भी मांग

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी हर विधानसभा से मांग है। श्री नड्डा की पहले चरण के चुनाव के लिए दो सभाएं और तीन रोड शो हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में उनकी करीब आधा दर्जन सभाएं कराने की तैयारी है।

श्री शाह ने तीन दिनों का समय दिया है। उनकी तीन दिनों में 8 से 9 सभाएं होंगी। उनकी सभाओं को भी इस तरह से तय किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा विधानसभाओं के प्रत्याशी मंच पर आ सकें।

रमन – साव की भी भारी डिमांड

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में बहुत डिमांड है। भोजपुरी फिल्मों के कलाकार जो भाजपा से जुड़े हैं, उनकी जशपुर जिले में बहुत ज्यादा डिमांड है। प्रदेश के नेताओं में डॉ. रमन सिंह की भी हर विधानसभा से डिमांड है, लेकिन अभी वे ज्यादा दौरा नहीं कर पा रहे हैं।

एक दिन पहले ही उनकी जशपुर में सभा हुई है। पहले चरण के चुनाव के बाद उनकी भी ज्यादातर विधानसभाओं में सभाएं होंगी। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की भी लगातार सभाएं हो रही हैं। उनकी भी हर विधानसभा से डिमांड आ रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *