Celebrity Kids Wedding : अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने लिखी... तस्वीरें |

Celebrity Kids Wedding : अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने लिखी… तस्वीरें

Celebrity Kids Wedding: Anil Kapoor's younger daughter Rhea Kapoor wrote... pics

Celebrity Kids Wedding

मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी…इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद

नई दिल्ली। Celebrity Kids Wedding : बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं हैं। उन्होंने 14 अगस्त को लॉन्ग टाइम ब्वॉय फ्रेंड करण बूलानी से शादी की है। रिया और करण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। अब खुद रिया कपूर ने अपनी शादी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

अपनी शादी की तस्वीरों को रिया कपूर लगातार सोशल मीडिया (Celebrity Kids Wedding) पर साझा कर रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए वह अपने और करण के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बोल रही हैं। रिया कपूर ने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण के साथ शादी की कई खास तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीरों के साझा करते हुए रिया कपूर ने खास पोस्ट लिखा है।

Celebrity Kids Wedding: Anil Kapoor's younger daughter Rhea Kapoor wrote... pics
खुशी कपूर अपनी कजिन स‍िस्‍टर शनाया कपूर के साथ पहुंचीं।

तस्वीरों में रिया और करण काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों साझा करते हुए रिया कपूर ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने हमेशा अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ भागकर शादी करने की प्लानिंग कर रखी थी। रिया कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने घर के लिविंग रूम में ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी की थी जैसा कि उन्होंने हमेशा कल्पना की थी। रिया कपूर ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की बेटी की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल (Celebrity Kids Wedding) हो रही हैं। अभिनेता के फैंस सहित रिया और करण के चाहने वाले तस्वीरों को सूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि 14 अगस्त 2021 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर शहनाइयां बजीं। रिया और करण ने परिवार के कुछ करीबी दोस्तों के बीच शादी रस्में पूरी कीं। शादी को दो दिन बाद 16 अगस्त को रिया और करण ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी है। जिसमें बॉलीवुड से नई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

Celebrity Kids Wedding: Anil Kapoor's younger daughter Rhea Kapoor wrote...
बेटी की शादी में पिता अनिल कपूर की झकास की एंट्री।

रिया कपूर और करण बूलानी के वेडिंग रिसेप्शन में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त (Celebrity Kids Wedding) शामिल हुए। इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में उनके पिता अनिल कपूर ने झकास एंट्री मारी। अनिल कपूर बेटी के रिसेप्शन में पीले रंग का कुर्ता और उसके ऊपर ग्रे रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे। अनिल कपूर इस दौरान बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *