छत्तीसगढ़

CM & Cabinet Will Visit Ayodhya : पूरा मंत्रिमंडल CM विष्णुदेव के साथ रामलला के दर्शन करने 28 जून को करेगा टेकऑफ

सीएम साय ने लोकसभा चुनाव से पहले किये थे इसकी घोषणा

रायपुर/नवप्रदेश। CM & Cabinet Will Visit Ayodhya : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल को लेकर 28 जून को रामलला दर्शन के लिए विशेष विमान से उड़ान भरेंगे। बता दें कि CM साय ने लोकसभा चुनाव से पूर्व ही सरकार और मंदिर बनते ही इस यात्रा की घोषणा। लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम लला दर्शन योजना की शुरुआत करते हुए श्री साय ने कहा था कि वे अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्‍या जाएंगे। बता दें कि सभी मंत्री विशेष विमान से 28 जून को अयोध्‍या जाएंगे। वहां श्री रामलला के दर्शन करने के बाद उसी दिन छत्तीसगढ़ CG लौट आएंगे।

बता दें कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने श्रीराम लला दर्शन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। अपने वादे को पूरा करते हुए राज्‍य सरकार ने यह योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को आयोध्‍या में नि:शुल्‍क श्रीराम लला के साथ ही अन्‍य स्‍थानों का दर्शन कराया जा रहा है।

विदित हो कि श्रीराम लला दर्शन योजना की शुरुआत करते हुए CM विष्णुदेव साय ने कहा था कि वे अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्‍या जाएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की व्‍यस्‍तता के कारण साय अयोध्‍या नहीं जा पाए थे।

Related Articles

Back to top button