BSNL Recharge : कम कीमत में पूरे साल की राहत, इस रिचार्ज में मिल रही लंबी वैधता के साथ कई बड़े फायदे
मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच लंबी वैधता वाले प्लान एक बार फिर लोगों की पसंद (BSNL Recharge) बन रहे हैं। खासकर ऐसे उपभोक्ता जो बार बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, वे अब कम कीमत में ज्यादा दिनों तक चलने वाले विकल्प तलाश रहे हैं। इसी बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी का एक प्लान तेजी से चर्चा में है।
इस प्लान में केवल लंबी वैधता ही नहीं, बल्कि कॉलिंग, डेटा और कई अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं। यही वजह है कि कम खर्च में ज्यादा लाभ चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
330 दिन की वैधता वाला किफायती प्लान BSNL Recharge
भारत संचार निगम लिमिटेड ने 1999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 330 दिन है। इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिससे ग्राहकों को अलग से कॉलिंग की चिंता नहीं रहती।
रोज मिलेगा डेटा और मुफ्त संदेश
इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। पूरी वैधता के दौरान कुल 495 जीबी डेटा का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस भी शामिल हैं। इसके अलावा पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी इस प्लान का हिस्सा है, जिससे यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता।
टीवी और ओटीटी का भी मिलेगा लाभ
इस प्लान के साथ ग्राहकों को बीआईटीीवी सेवा का एक्सेस (BSNL Recharge) भी मिलता है। प्रीमियम सदस्यता लेने पर हर महीने 151 रुपये में 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की सामग्री देखी जा सकती है। इसके जरिए फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज का आनंद लिया जा सकता है।
तेजी से बढ़ रहा है नेटवर्क
सरकारी दूरसंचार कंपनी देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार भी लगातार कर रही है। हाल ही में कंपनी ने बड़े स्तर पर 4जी सेवाओं का विस्तार किया है और इसके लिए करीब एक लाख नए 4जी और 5जी सक्षम मोबाइल टावर लगाए हैं, जो स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। कंपनी की योजना एक लाख और नए मोबाइल टावर स्थापित करने (BSNL Recharge) की है। साथ ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस वर्ष 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।



