दुनियादेश

BREAKING: तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही, 53 लोगों की मौत, कई घायल

-6.8 तीव्रता वाले इस भूकंप से तिब्बत में अब तक 53 की मौत

तिब्बत। tibet earthquake: आज सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से तिब्बत में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। करीब 6.8 तीव्रता वाले इस भूकंप से तिब्बत में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लोग घायल हुए हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर था। इस भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। इस भूकंप के झटके नेपाल, भारत और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

हालांकि कुछ समाचार एजेंसियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। भूकंप (tibet earthquake) से तिब्बत में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें आ रही हैं। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कई जगहों पर लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने का काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button