छत्तीसगढ़

CG DHAN KHARIDI NEWS : धान खरीदी का महाअभियान: 60.88 लाख मीट्रिक टन पार, 11.51 लाख किसानों को लाभ

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान लगातार गति पकड़ रहा है। राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत 26 दिसंबर तक कुल 60 लाख 87 हजार 547 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

अब तक 11 लाख 51 हजार 355 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और तकनीक आधारित व्यवस्था के साथ संचालित की जा रही है, जिससे धान खरीदी का महाअभियान (CG DHAN KHARIDI NEWS) प्रदेश में किसानों के लिए भरोसेमंद मॉडल बनता जा रहा है।

धान खरीदी के भुगतान को लेकर भी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। मार्कफेड द्वारा अब तक 13 हजार 615 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में जारी की जा चुकी है। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 27 लाख 43 हजार 444 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 32 लाख 64 हजार 598 हेक्टेयर रकबा शामिल है। यह आंकड़े बताते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (CG DHAN KHARIDI NEWS) प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि पहल बन चुकी है।

इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सरल बनाने के लिए “टोकन तुंहर हाथ एप” की शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से किसानों को 24 घंटे और सातों दिन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे टोकन कटाने, लाइन में लगने और अनावश्यक इंतजार जैसी समस्याओं से किसानों को राहत मिली है। डिजिटल व्यवस्था के चलते धान खरीदी प्रक्रिया (CG DHAN KHARIDI NEWS) अब अधिक सुव्यवस्थित और किसान-अनुकूल हो गई है।

राज्य शासन द्वारा गठित राज्य एवं जिला स्तरीय निगरानी दल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। चेकपोस्टों पर तैनात अधिकारियों द्वारा मॉलवाहकों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि बाहरी धान की आवक को पूरी तरह रोका जा सके। इससे धान खरीदी व्यवस्था (CG DHAN KHARIDI NEWS) की विश्वसनीयता बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=tepEIevWPqo

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पहले से उपलब्ध कराई है।

सरकार अपने वादे के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान तथा कृषि उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है। इसके चलते किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य मिल रहा है और राज्य में धान खरीदी का महाअभियान (CG DHAN KHARIDI NEWS) एक मजबूत किसान-हितैषी व्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button