देश

प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष! 3 महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या; बच्चों को बनया बंधक…

-प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, चार घायल

सुंदरगढ़। love affair: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गयी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

https://navpradesh.com/oh-my-god-woman-dies-after-eating-momos-at-a-street-food-stall-15-people-fall-sick/

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुंदरगढ़ सदर (love affair) थाना इलाके की है। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अविनाश पवार नाम के शख्स की स्थानीय लोगों से बहस हो गई। पवार की दो बार शादी हुई थी और उसके बच्चे भी हैं। अविनाश का प्रेम प्रसंग के चलते स्थानीय लोगों से विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी।

https://navpradesh.com/bjp-gave-ticket-to-young-leader-against-chief-minister-gamliel-hembram-will-contest-from-saren/

रात करीब 11 बजे चाकूधारी हमलावरों ने सोते समय अचानक लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अविनाश और एक अन्य महिला घायल हो गईं। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए और अविनाश की दूसरी पत्नी और दो बच्चों को बंधक बना लिया। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

https://navpradesh.com/murder-of-businessman-wife-police-denies-drishyam-2/

दो गुटों के बीच बड़े पैमाने पर मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष मृत पाए गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर डॉग टीम और फॉरेंसिक टीम को तैनात किया गया है।

https://navpradesh.com/these-6-big-changes-from-november-1-the-change-in-rules-will-have-a-direct-impact-on-your-pocket/

Related Articles

Back to top button