छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Government Policy : विरोध से बेकफुट पर नहीं…! जनहित में कार्य करने वाली सरकार है: अरुण साव

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है। कोई नीति में उन्हें तकलीफ है तो उस पर निर्णय लेने का काम सरकार करती है (Chhattisgarh Government Policy)। प्रदेश में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। पांच साल जनता को ठगने वाली कांग्रेस भ्रम फैला रही है। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से कही।

https://youtu.be/P2s8ogJQoes

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की है। जैसे जैसे धान की आवक हो रही है, सरकार उसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है (Chhattisgarh Government Policy)। उन्होंने कहा कि, किसानों का निर्धारित धान, एक एक दाना सरकार खरीदेगी। इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी को इस विषय पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो कहा है, वह करेंगे। अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस शुरू से ही किसानों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। किसानों से झूठ बोलकर भड़काने की कोशिश की है। जबकि प्रदेश में सुचारू रूप से धान खरीदी चल रही है। जहां भी दिक्कत आ रही है, सरकार उसके समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही कर रही है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, साय सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है। जनता को कोई तकलीफ आएगी तो उसे दूर करने की सरकार की जवाबदारी होती है (Chhattisgarh Government Policy)।

कोई नीति और योजना में वास्तव में तकलीफ है तो उसे दूर करने का काम कल्याणकारी सरकार का होता है। ये कांग्रेस की तरह जनता को ठगने और लूटने वाली सरकार नहीं है। ये विष्णु साय जी की सुशासन सरकार है। जनहित में जो भी निर्णय करना पड़ेगा तो करते हैं।

https://youtu.be/dFJRqholXvw

अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में 24 लाख परिवारों को पीएम आवास मिला है। इतने लाखों परिवारों को कांग्रेस ने आवास से वंचित रखा था। बहुत बड़ा अन्याय गरीबों परिवारों के साथ किया था। माताओं बहनों को 500 रुपए देने का वादा कर नहीं दिया। धोखेबाजी कर ठगने का काम किया। हमने 23 महीने की सरकार में 22 किस्त दे चुके है।

इससे माताओं और बहनों में उत्साह है। वे सशक्त बन रही है। परिवार और देश के विकास में योगदान कर रही है। महिला शक्ति विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारी सरकार गरीबों को आवास, महिलाओं को महतारी वंदन देने और युवाओं को न्याय देने पर संतोष है। यही विष्णु का सुशासन और मोदी की गारंटी है।

Related Articles

Back to top button