BJP Pradesh Kisan Morcha : सभी धान खरीदी केंद्रों पर तैनात रहेंगे किसान मितान

BJP Pradesh Kisan Morcha : सभी धान खरीदी केंद्रों पर तैनात रहेंगे किसान मितान

BJP State Kisan Morcha: Farmer Mitan will be stationed at all paddy procurement centers

BJP Pradesh Kisan Morcha

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का मुआवजा देने 22 को राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Pradesh Kisan Morcha : प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का आवश्यक वर्चुअल बैठक गुरुवार को रखी गई थी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य एवं जिला के अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने किया व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल ने किसान मोर्चा द्वारा विगत 3 माह में किए गए कार्य का वृत्त प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया किसान विरोधी है। धान खरीदी में एक माह विलंब करने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश से खुले में रखे किसानों के धान को नुकसान हुआ है। जिसका मुआवजा किसानों को शीघ्र देने के लिए 22 नवंबर को प्रदेश भर में किसान मोर्चा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

जायसवाल ने राज्य सरकार से मांग की है कि विगत 2 वर्षों के बाकी बोनस तथा केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में लगातार किए गए वृद्धि के अनुपात में किसानों का धान 2800 रुपए में खरीदने को कहा। किसान मोर्चा (BJP Pradesh Kisan Morcha) द्वारा प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र में 10 सदस्यीय किसान मितान दल का गठन किया जाएगा जो लगातार निगरानी करने तथा किसानों को हर तरह से सहयोग करने तैनात रहेगी। उन्होंने सभी जिलाध्यक्ष से मंडल कार्यसमिति बैठक आगामी 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से कराने कहा।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा लगातार सक्रिय रूप से किए गए कार्य की सराहना किया। उन्होंने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। चुनाव पूर्व किए गए अपना वादा निभाते हुए सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का वादा पूरा करे। राज्य सरकार किसानों को छलना बंद करें।

किसान मोर्चा (BJP Pradesh Kisan Morcha) हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नमो ऐप डाउनलोड करने तथा मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर भी इसका विस्तार करने को कहा। साथ ही प्रत्येक माह के चौथे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को किसानों के साथ चौपाल लगाकर सुनने कहा।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने किया। आभार युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने बताया है इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, चंदन साहू, मनोज शर्मा, पवन साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *