BJP said dictatorship in Congress : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा; वन मैन शो से कांग्रेस में आक्रोश

BJP said dictatorship in Congress : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा; वन मैन शो से कांग्रेस में आक्रोश

BJP Said CM Bhupesh's Exposed :

BJP Said CM Bhupesh's Exposed :

0 ED की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर हो रही है

0 कोल में 25 रु.प्रति किलो लेव्ही वसूली का आरोप

रायपुर/नवप्रदेश। BJP said dictatorship in Congress : BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस को करार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कारवाई कई महीनों से चल रही है। इस कार्रवाई के कारण कोयला घोटाले से लेकर शराब घोटाले का उजागर हुआ है। वास्तविकता यही है कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को दोनों हाथ से लूटने का काम कर रही है। इनके खिलाफ ED की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर हो रही है।

वहीं शराब दुकानों में दो काउंटर है। ये आम लोगों को पता था जब आम लोगों को पता हो तो ED को भी पता चलेगा। जब ईडी को पता चलेगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस में तानाशाही, वन मैन शो

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट को लेकर साव ने कहा कि BJP said dictatorship in Congress : कांग्रेस में तानाशाही चल रही है, वन मैन शो कांग्रेस में चल रहा है। इस कारण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है नाराजगी है। जो कई बार प्रदर्शित भी हुआ है। आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जनता के सवालों का जवाब नही दे पा रहे हैं क्योंकि इस कांग्रेस सरकार ने पौने पांच सालों में कोई कार्य नही किया है। सिवाए जनता को लूटने की।

शाह से नहीं हुई ननकी की मुलाकात पर बीजेपी ने दी सफाई

कांग्रेस कह रही है कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का अपमान BJP ने किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की अपमान की चिंता करे। ननकीराम कंवर का स्वयं फोन आया था। मैंने उनसे पूछा, उन्होंने कहा कोरबा जाना था इसलिए वे चले गए। कांग्रेस बेबुनियाद बातें न करें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *