महिला स्व सहायता समूह को उनका हक दिलाने भाजपा महिला मोर्चा ने उठाया बीड़ा, जानिए कैसे…

महिला स्व सहायता समूह को उनका हक दिलाने भाजपा महिला मोर्चा ने उठाया बीड़ा, जानिए कैसे…

BJP Mahila Morcha took the initiative to give women self-help groups their due, know how…

ready to eat nutrition

रायपुर/नवप्रदेश। ready to eat nutrition : महिला स्व सहायता समूह को उनका हक दिलाने भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने जिला अध्यक्ष सीमा साहू के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम को दिए जाने पर नाराजगी जताई।

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र में महिला स्व सहायता समूह के कर्जे माफ करने व उन्हें स्वावलंबी बनाने के अनेक वादे किए थे परंतु जब से सरकार बनी है महिलाओं के साथ छल के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। पूर्व में भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए आंगनबाड़ी में रेडी टू ईट पोषण आहार (ready to eat nutrition) को महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था। प्रदेश में महिलाएं इस कार्य को सुचारू रूप से व गुणवत्ता पूर्ण रूप से संपादित कर रही है। इस कार्य में प्रदेश में 20 हज़ार से अधिक महिलाएं जुड़ी है।

भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि यह महिला विरोधी कांग्रेस सरकार की मंशा निजी संस्था को लाभ देने व महिलाओं को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाना है। प्रदेश की सशक्त हो रही महिलाओं को कमजोर करने व संस्था विशेष व उसके निजी भागीदार को फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा (ready to eat nutrition) इसकी निंदा एवं विरोध करती है।

इस अवसर पर ममता साहू, शैलेंद्री परघनिया, बंदना मुखर्जी, मिनी पांडे, संगीता जैन, मनोरमा हनोतिया, सुनीता नागरानी ,गीता रेड्डी ,किरण बघेल,प्रीति परघनियां, आशा दुबे, रूपाली हर्षिला, अचला स्वामी, नीतू पांडे ,मीना सेन निशा स्वर्णकार, ललिता यादव सुमन मुथा, गायत्री नवरंगे सरोज साहू ,सरिता साहू, ज्योति ठाकुर, शीला चक्रवर्ती कुसुम लता, पुष्पा सहारे ,तुलसी यादव, पुष्पा पटेल, रश्मि राजपूत ,सोन कुंवर बुंदेलकर ,रजनी पांडे, दुर्गा गनवीर, उमा यादव, विमला कुमार, उमेश्वरी चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने उपस्थित थी ।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *