Billionaire Son Left Home : अरबपति माता-पिता के बेटे ने छोड़ा घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान...

Billionaire Son Left Home : अरबपति माता-पिता के बेटे ने छोड़ा घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

नई दिल्ली, नवप्रदेश। बचपन में किडनैप हुआ एक शख्स 27 साल की उम्र में अपने जैविक माता-पिता के पास लौट आया। एक अरबपति पैरेंट्स ने उसे गोद ले लिया था। लेकिन युवक का कहना है कि पैसा सबकुछ नहीं है।

हालांकि, शख्स के जैविक माता-पिता भी काफी अमीर हैं। युवक, 25 साल पहले करीब दो साल की उम्र में किडनैप हुआ था। शख्स की पहचान मेई झिकियांग के तौर पर हुई (Billionaire Son Left Home) है।

वह चीन का रहने वाला है। असली परिवार के पास लौटने के बाद मेई ने इस मामले में पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।’ 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1997 में मेई तब 28 महीने के थे, जब उन्हें चीन के युन्नान प्रांत से किडनैप कर लिया गया। वह अपने घर के बाहर खेल रहे थे। जब उनके माता-पिता को पता चला कि वह लापता हो गए हैं, तब उन्होंने उनकी खोज शुरू की।

जो दो दशक तक जारी (Billionaire Son Left Home) रही। उनके पिता ने बताया कि ऐसा लगा मानो दो पागल अपने बच्चे को ढूंढ रहे हों। उनकी तलाश बीते साल जून महीने में खत्म हुई,

जब उनके एक दोस्त ने उन्हें मेई के साथ डीएनए टेस्ट करने के लिए कहा। इस दोस्त का बेटा भी 12 साल पहले लापता हो गया था।। मेई उन्हें गोद लेने वाले परिवार के साथ रह रहे थे।

मेई ने बताया मानव तस्करों ने उन्हें एक परिवार को बेच दिया था। चूंकि वह बहुत पतले और छोटे थे, तो इस परिवार ने उन्हें एक अमीर परिवार को सौंप दिया। जिन्होंने उनकी परवरिश की।

मेई का कहना है कि उन्हें गोद लेने वाले माता-पिता के पहले से तीन बच्चे थे। दो बेटियां उम्र में उनसे बड़ी थीं और एक बेटा उनसे छोटा (Billionaire Son Left Home) था।

उन्हें हमेशा से ऐसा महसूस होता था कि वह उनके सगे बेटे नहीं हैं। मेई का कहना है कि स्कूल के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में पढ़ने नहीं दिया गया। वो परिवार के ही अस्पताल में काम करने जाते थे।

अब जब मेई अपने असली परिवार के पास लौट आए हैं, तो उन्हें पता चला कि उनकी एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं। वह उनके लापता होने के बावजूद भी उनका जन्मदिन मनाते थे. केक काटते थे, लेकिन दुखी होने की वजह से नहीं खाते थे।

उन्हें लगता था कि वह एक दिन जरूर लौटेंगे इसलिए उनके लिए एक घर भी खरीदा गया। परिवार ने कभी भी कोई त्योहार खुशी से नहीं मनाया। अब मेई अपने सगे परिवार के बिजनेस में उनके साथ काम करते हैं।

उनकी होटल सप्लाई कंपनी है। उन्होंने कहा कि वह बचपन में कभी खुश नहीं रहे। अपने असली माता-पिता के पास आने के बाद उन्हें अजनबी जैसा नहीं लग रहा क्योंकि वो अपने प्रति उनके प्यार को देख सकते हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed