छत्तीसगढ़

Raipur Congress Breaking News : रायपुर पहुंचे खरगे, CM भूपेश और सेलजा, बैज समेत कांग्रेसी पहुंचे एयरपोर्ट

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Congress Breaking News : भरोसे का सम्मलेन में शिरकत करने रात की उड़ान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। उनकी अगुवानी में CM भूपेश बघेल, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, समेत पीसीसी चीफ दीपक बैज और अन्य केबिनेट मंत्री दलबल के साथ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे थे।

श्री खरगे आज रायपुर में विश्राम करेंगे और कल राजनांदगांव जिले में होने वाले कांग्रेस के भरोसे का सम्मलेन होगा। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को कांग्रेस का ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जो प्रोटोकॉल जारी किया गया है उसके मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button